Wednesday, 28 August 2013

फुटबाल मैदान पर प्रेमी युगल ने किया कुछ ऐसा, स्तब्ध रह गए लोग .


कोपनहेगन। क्रिकेट में मोंटी पनेसर और इंग्लैंड टीम की शर्मनाक हरकत की खबर अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थी कि अब मैदान में एक प्रेमी युगल द्वारा अशोभनीय हरकत का मामला प्रकाश में आया है।
खबरों के मुताबिक ब्रोंडबाई कोपनहेगन मैदान पर मंगलवार को फुटबॉल मैच ड्रॉ रहने के बाद एक प्रेमी युगल ने मैदान पर शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमी युगल की पहचान नहीं की जा सकी है। इस युगल की संबंध बनाती हुई तस्वीर इंटरनेट पर भी जारी कर दी गई। उस वक्त वहां सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे लेकिन उनका ध्यान इसओर नहीं गया। यह तस्वीर फुटबॉल मैच देखने गए एक प्रशंसक ने ट्विटर पर पोस्ट की है।
इस बाबत जब ब्रोंडबाई आईएफ के प्रवक्ता मिकेल डेविडसन से इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं जानता कि किसने यह तस्वीर पोस्ट की है। जबकि डेविडसन ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैच बहुत ही रोमांचक था, लेकिन स्कोर 0-0 रहने से यह निराशाजनक था।.. लेकिन युगल ने . सेंटर सर्कल में मूड बना दिया। वहां यह सब कई लोग देख रहे थे। 
...................
FOR RESULTS AND UPDATES : www.dbotsindia.in 

कैसे हत्थे चढ़े मुंबई गैंगरेप के आरोपी

मुंबई। मुंबई गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस पिछले तीन दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस के अधिकारी बारी बारी से सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को देर शाम करीब आठ बजे जब जसलोक अस्पताल से इस गैंगरेप की खबर एनएम जोशी मार्ग स्थित थाने में मिली थी तभी तुरंत एक टीम ने जाकर पीड़िता और उसके मित्र से इस घटना की जानकारी ली और उसके बयान दर्ज कराए। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 343, 341, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने पीड़िता की जानकारी के आधार पर स्केच बनवाए। मुंबई पुलिस कमिश्नर में इस मामले की शुरुआत में ही बीस टीमें गठित कर दी थी। स्केच के आधार पर ही सबसे पहले जय भवानी नगर से CHAND SHEKH ARREST किया गया। उससे मिली जानकारी और मोबाइल की ट्रेसिंग से धोबी तलाओ से विजय जाधव को धर लिया गया। तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अपने खबरियों का इस्तेमाल किया और मुंबरा से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले के मुख्य आरोपी कासिम बंगाली को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी मां पर कड़ी नजर रखी जो उसको टीवी से मिली जानकारी के आधार पर आगाह कर रही थी। जानकारी लेने के लिए जैसे ही कासिम ने अपनी मां को फोन किया पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में पता चल गया और नायर अस्पताल की चौथी मंजिल से से उसको भी धर लिया गया। अब इस मामले में पुलिस को केवल पांचवें और अंतिम आरोपी की तलाश थी। पुलिस को उसके दिल्ली में होने की जैसे ही खबर लगी तुरंत दिल्ली पुलिस को सतर्क कर दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल किया है। 

मुंबई गैंगेरप: 6 महीने पहले भी आरोपियों ने किया था दो बार रेप



नई दिल्ली। मुंबई गैंगरेप मामले के आरोपियों ने शक्ति मिल्स परिसर में इस ताजा घटना से पहले भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की बात स्वीकार की है। घटनास्थल पर पहुंची दिल्ली और गुजरात की फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान इस बात का पता लगाया है कि आरोपियों ने पिछले छह महीने में यहां दो बार रेप की वारदात को अंजाम दिया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने यहां दो रेप और एक छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। जांच से जुड़े अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने छह महीने पहले अलग-अलग मौकों पर एक कूड़ा बीनने वाली और एक सेक्स वर्कर के साथ रेप की बात बताई है।
उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के सिलसिले में कोई शिकायत नहीं मिली है। रेप की वारदात के अलावा आरोपियों ने एक युगल को ब्लैकमेल करने और एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की थी।
गौरतलब है कि जांचकर्ताओं ने बताया कि मिल परिसर से फोरेंसिक विशेषज्ञों के और अधिक सबूत जुटाए जाने के बीच आरोपियों का 'लायर्ड व्याइस एनालिसिस (एलवीए) किया गया। यह परीक्षण बयान का सत्यापन करने और झूठ पकड़ने के लिए किया जाता है। एलवीए के जरिए किसी व्यक्ति की आवाज के भावनात्मक पहलू को मापा जाता है।
अधिकारी ने बताया कि जब सलीम ने वारदात के दिन कासिम को फोन कर फौरन शक्ति मिल्स पहुंचने को कहा तब कासिम चांद, सिराज तथा एक और व्यक्ति के साथ एक झुग्गी में था। उन्होंने बताया कि, 'उस व्यक्ति का पता लगा लिया गया है और इस मामले में एक गवाह बनाया गया है।'
22 अगस्त को मुंबई के शक्ति मिल्स परिसर में फोटो जर्नलिस्ट के साथ हुई गैंगरेप की वारदात के सभी पांच आरोपी-सलीम अंसारी, विजय जाधव, चांद बाबू सत्तार शेख, मोहम्मद कासिम हफीज शेख उर्फ कासिम बंगाली और सिराज रहमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Thursday, 15 August 2013

INDIAN RAPE


it is a very large topic to disscuss but i only can say that please change his/her environment and stop it please.
it totally depends on man mental setup . "REAL MAN DOES NOT RAPE" .
.
TO JOIN US ON FB CLICK HERE : http://www.facebook.com/pages/18-shayri-and-images/168929953244726?ref=hl

Wednesday, 14 August 2013